ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिया पद से इस्तीफा, इन दोनों नेताओं में से कोई एक बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री….

0
Uttarakhand CM Trivendra singh rawat resign from the post

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दे, मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल बेनी रानी मौर्या को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने वह खुद राजभवन पहुँचे जहां उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में राजनीतिक परिवर्तन करने का विचार बनाया है। जिसके अनुसार मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़े: हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी मुंबई इंडियन्स में हुए शामिल,फैंस के खिले चेहरे…..

अब सवाल यह उठता है कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन दो नाम अगले मुख्यमंत्री पद के लिये सबसे आगे हैं। वो दो नाम धन सिंह रावत और सतपाल महाराज है। देहरादून में बुधवार सुबह 11 बजे भाजपा के विधायक दलों की बैठक होगी। खबर है कि इस बैठक में राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मुख्यमंत्री बनने के कड़े उम्मीदवार है। इन दोनों नेताओं में से किसी एक नेता को हम उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में देख सकते हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि भाजपा द्वारा नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here