बागेश्वर:- ये मामला जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर खबड़ोली गांव का है। जहां पर एक पत्नी ने अपने पति को इतना मारा कि वह घायल हो गया। जिसके बाद पति को इलाज़ के लिए हॉस्पिटल मे भर्ती करा दिया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को गवाही दी कि वह एक सैनिक है। पैर मे फ्रैक्चर होने के कारण वह छुट्टी पर था। फिर उसने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह साढे 10 बजे जंगल मे बकरियों को घुमाने लेकर गया।
उस समय उसकी पत्नी पीछे से आई और उसने पत्थर मारने शुरु कर दिए। उसने कहा कि अगर गांव वाले सही समय पर आकर उसको नही पकड़ते तो उसकी पत्नी उसकी जान ले लेती। उसने कहा की उसकी पत्नी ने उसके कागज़ात और पासबुक भी चुरा लिया है। पत्नी से परेशान होकर पुलिस से अपने बचाव के लिए सुरक्षा की मांग की। कोतवाल डीएमआर वर्मा मे इस मामले की जांच शुरु कर दी है।
READ ALSO: स्कूल जा रही दो बहनों को लोडर ने मारी टक्कर, फिर भागने के चक्कर में रोंडकर दोनों को मार डाला…