इस देश की जेल में हुआ खून खराबा, दो गुटों की लड़ाई में 18 कैदियों की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल…..

0
18 prisoners died in a fight between two factions in Ecuador

इक्वाडोर में दो अलग अलग जेलों में कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो उठी। धीरे धीरे यह लड़ाई खून खराबे तक जा पहुंची जिसमें 18 कैदियों की मौत हो गई। घटना बुधवार को गुआयाकील और लाटाकुंगा जेल में हुई। बताया जा रहा है कि जेल में दो समूह अपना दबदबा बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी के चलते यह हिंसक झड़प हुई।

अपना दबदबा बनाने की कोशिश में जेल के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान 9 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। जबकि 35 कैदी भी घायल हुए। हादसे में कुल 18 कैदी भी मारे गए। इक्वाडोर की जेलों में कैदियों के बीच झड़पों के पीछे किसी अपराधिक संगठन का हाथ बताया जा रहा है। इसी साल फरवरी में भी ऐसे ही एक हिंसा में 80 कैदी मारे गए थे। इस हिंसक झड़प पर नियंत्रण करने के लिए 800 सुरक्षाकर्मियों की मदद ली गई थी।

READ ALSO: बीच बारात में लड़की पक्ष ने तोड़ी शादी, दूल्हे के सामने ही दुल्हन की दूसरे युवक संग करा दी शादी, फिर जो हुआ वह आपको हैरान कर देगा….

READ ALSO: अपने मालिक के नवजात शिशु को देखकर लार टपकाता था पालतू कुत्ता, मौका मिलते ही चबाकर खा गया…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here