डायन बताकर बाप बेटे ने महिला को बेरहमी से पीटा, पैर की 3 उंगलियां भी काटी, पढ़िए पूरी खबर..

0
Father and son brutally beaten a woman by saying her witch

देश के कई हिस्सों में आज भी अंधविश्वास इस तरह कायम है कि लोग इसके चलते महिलाओं के साथ अत्याचार करते हैं। ऐसी ही एक खबर झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। दरअसल क्षेत्र के कोरडीहा गांव में बाप बेटे ने मिलकर गांव की ही एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला को डायन बताकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए मेदिन रॉय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

दरअसल बुधवार सुबह महिला घास काटने खेत गई हुई थी। जब वह घर लौट रही थी तभी दिनेश और उसके बेटे विकास ने महिला को घेर लिया। वे महिला को डायन बताने लगे और उसकी लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर डाली। मारपीट से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के बेटे नागेन्द्र ने अपनी घायल मां को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहां से महिला को मेदिन रॉय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

पीड़ित महिला का पति होमगार्ड का एक जवान है और उसकी तैनाती मेदिन रॉय मेडिकल कॉलेज में ही हो रखी है। महिला के बेटे नागेन्द्र ने बताया कि आरोपी दिनेश और उसका बेटा अक्सर उसकी मां को डायन बताकर प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने उसकी मां के पैर की 3 उंगलियां भी काट दी थी। आरोपी द्वारा प्रताड़ना से उनका परिवार सहमा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ ALSO: देश से गद्दारी, आर्मी को सब्जी सप्लाई करने वाला शक्श निकला ISI का जासूस, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here