जीवन का एक ऐसा सत्य है जिसे सब जानते है। लेकिन कोई भी नहीं चाहता कि वह सत्य कभी सच हो। वह है ‘मौत’। इंसान को मौत आनी है, यह निश्चित है। लेकिन अब अगला सवाल यह है कि मरने के बाद हमारे साथ आखिर होता क्या है। मरने के बाद कैसा अनुभव होता है। इस पर कई किताबें भी लिखी गयी है। लेकिन सच कोई नहीं जानता।
ऐसे ही एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें अर्जेंटीना में रह रहे एक 64 वर्षीय व्यक्ति ने इस बात का खुलासा किया। व्यक्ति का नाम Norberto है। पेशे से वह एक कार मैकेनिक है। Norberto ने खुलासा किया कि इंसान के मरने के बाद क्या होता है।
दरअसल पिछले वर्ष मार्च में Norberto कोरोना की चपेट में आ गया था। इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। लेकिन अक्टूबर 2020 को एक बार फिर वह कोरोना से संक्रमित हो गया। डॉक्टरों ने उसे प्लाज्मा थेरेपी भी दी। फिर Norberto को एक वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहां उस वार्ड में एक के बाद एक दो मरीजों की मौत Norberto की आंखों के सामने ही हो गयी। उन्हें देख वह काफी हताश हुआ।
Norberto की तबियत फिर बिगड़ने लगी। उसकी दिल की धड़कन भी धीरे धीरे कम होने लगी और फिर अचानक कुछ समय के लिए धड़कन रुक गयी। डॉक्टरों ने काफी देर तक Norberto को जीवित बचाने की कोशिश की। अचानक उसकी सांस दुबारा लौट आयी।
सांस रुकने के बाद जब Norberto होश में आया तो उसने अपना अनुभव शेयर किया। Norberto ने कहा कि वह एक सुरंग में था। सुरंग के आखिर में एक तेज रोशनी दिखाई दे रही थी। ऐसा फिल्मों में भी कई बार देखा गया है। मौत के चंद लम्हों में उसने कुछ ऐसा ही अनुभव किया जैसे फिल्मों में दिखाया जाता है। फिल्हाल Norberto को डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन अभी भी वह पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं।