यहां एक कार्यक्रम के दौरान Milkha Singh की जगह लगी Farhan Akhtar की फोटो, लोगों ने बनाया खूब मजाक, पढ़िए पूरी खबर….

0
Noida authority uses farhan akhtar picture instead of Milkha singh in an event got trolled

बीते दिनों फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। उनकी मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया था। कई स्थानों में मिल्खा सिंह की याद में कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस बीच नोएडा ऑथोरिटी ने एक बड़ी गलती कर डाली।

दरअसल मिल्खा सिंह की याद में नोएडा अथॉरिटी ने भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। लेकिन ऑथोरिटी की एक गलती के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा। दरअसल मिल्खा सिंह की याद में ऑथोरिटी ने एक रेसिंग ट्रैक बनाया। ट्रैक पर उन्होंने असली मिल्खा सिंह की जगह उनकी बायोपिक फिल्म के अभिनेता फरहान अख्तर की तस्वीर लगा दी। बता दें, अभिनेता फरहान अख्तर ने फिल्म “भाग मिल्खा भाग” में मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। ALSO READ THIS:उत्तरप्रदेश: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा फिर खुद भी लगाई फांसी, 5 मासूम हुए अनाथ….

यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी जिसके कारण नोएडा ऑथोरिटी को ट्रोल भी होना पड़ा। लोगों ने ऑथोरिटी से मजे लेते हुए कहा कि इन्हें तो यह भी नहीं पता कि असली मिल्खा सिंह कौन है। इसके बाद नोएडा अथॉरिटी ने तुरंत एक्शन लेते हुए फरहान अख्तर वाली मिल्खा सिंह की फोटो को हटा दिया।

ALSO READ THIS:यहां सब इंस्पेक्टर ने अपनी जान पर खेलकर बचाई युवक की जान, हर तरफ हो रही है तारीफ, देखे वीडियो..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here