मजदूर ने जिंदा सांप मुंह में डाला, दो बार सांप ने बख्शा लेकिन तीसरी बार में खेल खत्म….

0
Russia astrakhan area man stunt with snake cost his life

जैसे कि हम सब जानते हैं आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। एक ऐसा ही वीडियो रूस से सामने आया है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक व्यक्ति साँप के साथ स्टंट करता नज़र आ रहा है। लेकिन उस को यह स्टंट इतना भारी कि उसकी जान भी जा सकती थी। आपको बता दें कि यह घटना रुस के अस्त्राखान क्षेत्र की है । जहाँ एक मज़दूर खेती कर रहा था तभी उसे खेत में एक साँप दिखा। उसने साँप को अपने हाथ में उठाया और साँप को हाथ में लेकर स्टंट करने लगा। वह साँप ज़हरीली प्रजाति का था।

आपको बता दें कि उस व्यक्ति ने साँप को ज़िंदा ही अपने मुँह में डाल दिया। जिसके बाद वह साँप को अपने गले तक ले गया और फिर उसने बाहर निकाला। वहाँ मौजूद लोग उसको देख हैरान रह गए और उन्होंने उसकी वीडियो बना ली। मज़े मज़े में उसने दूसरी बार भी ऐसा किया और साँप को लंबे समय तक अपने मुँह में रखा। उसकी क़िस्मत अच्छी थी की दो बार ऐसा करने के बाद भी साँप ने उसे कोई नुक़सान नहीं पहुंचाया।

जैसे ही उस व्यक्ति ने तीसरी बार साँप को अपने मुँह में डाला तो साँप ने उसकी जीब पर ज़ोरदार ढंक मारा। वहाँ मौजूद लोग भी उसकी मदद नहीं कर पाए। कुछ ही देर में उसकी जीब और गले में सूजन आ गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर भी उसे बचाने में नाकामयाब रहे। डॉक्टरों के अनुसार उस व्यक्ति को एनाफिलेक्टिक झटका लगा था।

READ ALSO: फरुखाबाद: भरे बाजार में युवक को गोलियों से भूना, छोटे भाई को भी उठा ले गए बदमाश…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here