अमरावती : इस महामारी काल के दौरान एक अभिनेता हर संभव मदद कर पूरे देश की जनता के दिलों में राज कर रहे है।इस कोरोना काल में वह लोगों के लिए मसीहा साबित हुए है।अपनी निस्वार्थ भावना से सबका मन मोहने वाले वे अभिनेता है सोनू सूद। अभी तक उन्होंने अपने अथक प्रयासों से कई लोगों की जान बचाई है।उनके घर पर भी जो आ रहा है,वह उसकी सेवा में भी कोई कमी नही छोड़ रहे है।देश की जनता उनसे बहुत प्रभावित हुई है।
पिछले वर्ष चाहे प्रवासियों को घर पहुंचाने की सेवा रही हो या इस वर्ष ऑक्सीजन देने की मदद ,हर तरह से सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे है।ऐसे में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम निवासी लाल प्रसाद ने उनकी एक छह फीट लंबी और चार फीट चौड़ी तस्वीर बनाई है।यह तस्वीर लाल प्रसाद ने कोयले से बनाई है। लाल प्रसाद एक चित्रकार है।उन्होंने इससे पहले भी प्रभास (अभिनेता),सांसद राममोहन नायडू,महानति सावित्री (अभिनेत्री) जैसे कई तस्वीरें बनाई है।अब इन सभी के साथ सोनू सूद की इस तस्वीर का नाम भी जुड़ चुका है।
ALSO READ THIS:दुखद: अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर BSF जवान ने की आत्महत्या, जानिए क्या था कारण…