भारत में शादियां काफी रोमांचक होती है। शादी में सबसे खास पल वरमाला होती है। इस दौरान कोई ना कोई वाक्या ऐसा हो ही जाता है जिसे देख या तो बाराती हैरान हो जाते हैं या फिर वे अपनी हंसी रोक नहीं पाते। वरमाला के दौरान दूल्हा दुल्हन काफी नर्वस होते हैं। ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दुल्हन ने वरमाला के दौरान कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख खुद लड़की पक्ष के लोग हैरान हो गए।
दरअसल वरमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को मिठाई खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। लेकिन मिठाई खाने के लिए दूल्हा थोड़ा हिचकिचाता हुआ नजर आता है। इतने में दुल्हन अपना आपा खो बैठती है और गुस्से में मिठाई को दूर फेंक देती है। इसके बाद वह उसी सोफे में अपना हाथ पोंछती है जिसमें वे दोनों बैठे होते हैं। दुल्हन के इस गुस्से वाले अवतार को देख खुद मायके पक्ष के लोग भी हैरान हो जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। tube.indian नाम के इंस्टाग्राम पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखकर आनंद लिया है। लगभग 45 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। आप भी देखें यह मजेदार विडियो।
View this post on Instagram
READ ALSO: फेरों से पहले ही उबासी लेने लगे दूल्हा दुल्हन, वीडियो हो रही वायरल, आप भी देखें…